माडा: NCL के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ने ग्राम डीवाटोला खुटार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन
नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्राम डीवाटोला, खुटार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. वंदना (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. वंदना (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. नाहिद नसीम (मेडिसिन विशेषज्ञ) एवं अन्य चिकित्सकों के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई ।