माडा: छतौली में 1 साल से टूटा पुल, बीच में बना जानलेवा गड्ढा, लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं, जिम्मेदार बेखबर
सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर माडा इलाके के ग्राम पंचायत छतौली में 1 साल पहले टूट चुकी है पुल, पुल के बीचो-बीच हो गया है जानलेवा गड्ढा, जहां स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर इस पुल से आवागमन कर रहे हैं जिससे कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से इस पुल को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है।