माडा: माडा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसपी से लगाई गुहार, कहा- आगजनी विवाद में शामिल नहीं होने वालों को पुलिस बना रही आरोपी
जिले के बंधौरा चौकी क्षेत्र में बीते 14 फरवरी को हुए सड़क हादसे के बाद आगजनी बात विवाद जैसी घटना उत्पन्न हुई थी जिसके बाद अब पुलिस ने कई लोगों पर मुकदमा कायम कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है। जिसको लेकर आज ग्राम सुविधा निवासी चंद्रामती प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से न्याय की गुहार लगाकर कहा है कि अमिलिया घाटी मे सड़क हादसा हुआ था।