जेसीआई भिवानी स्टार के 7 डेज-7 गुड हैबिट्स समर चैलेंज से संवर रही बच्ची की दिनचर्या, बच्चों ने उत्साह के साथ किया पौधारोपण
छुट्टियों का उपयोग केवल समय बिताने के लिए नहीं, खुद को बेहतर बनाने होना चाहिए : जेसी कपिल शर्मा
भिवानी, 30 जून : जेसीआई भिवानी स्टार के तत्वावधान में जून के पूरे महीने आयोजित किए गए। इस अनूठे समर चैलेंज का मुख्य उद्देश्य बच्चों को छुट्टियों के दौरान केवल स्क्रीन से दूर रखना ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक आदतों का विकास करना था। इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधो की देखभाल की व पौधो में पानी डाला गयाऔर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि इस पूरे अभियान के दौरान बच्चों ने हर सप्ताह बेहतरीन आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बनाया। इस मौके पर जेजे प्रेसिडेंट पारुल गोयल ने बताया कि पूरे महिने चलने वाले प्रोग्रामों में पक्षियों के लिए पानी रखना, माता-पिता की घर के कामों में मदद करना, रोजाना 30 मिनट अच्छी किताबें पढऩा, नो स्क्रीन ऑवर का पालन करना, व्यायाम करना पौधो की देखभाल व पानी दिया गया। इस मौके पर जोन प्रेसिडेंट जेएफडी अमित गौर, जोन डायरेक्टर जेएफडी विशाल छाबड़ा, अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे अपना अधिकांश समय स्कॉलिंग करने में बिता देते हैं। हमारा उद्देश्य वेकेशन आर फॉर ग्रोथ, नॉट ओनली स्क्रोलिंग के नारे को सच करना था। हमे यह देखकर बेहद खुशी है कि इस पूरे महीने बच्चों ने ना केवल अच्छी आदतें सीखीं, पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया। बच्चों के भीतर आया यह सकारात्मक बदलाव ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर संरक्षक गोपाल अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी जेसी श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी, जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल और जेजे प्रेसिडेंट जेजे पारुल गोयल ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की । इस पहल को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में पूरी जेजे विंग लगी हुई है।