प्रतापगढ़: मोहर्रम जुलूस के दृष्टिगत शेखपुर आशिक गांव के हनुमान मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, सुंदरकांड की अनुमति नहीं मिली
मोहर्रम जुलूस के दृष्टिगत शेखपुर आशिक गांव के हनुमान मंदिर के बाहर रविवार दोपहर 12.30 बजे भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह की मंदिर पर सुंदरकांड की अनुमति नही मिली। पुलिस की मौजूदगी में राजा उदय प्रताप सिंह का एक समर्थक को मंदिर के भीतर जाने की अनुमति मिली और वह बजरंग बली की पूजा पाठ किया।