नगर जलालाबाद सहित क्षेत्र में आज बड़े धूमधाम के साथ ईद की नमाज अदा की गई। ईद की मुख्य नमाज का आयोजन गुनारा की जामा मस्जिद पर आयोजित किया गया। यहां प्रमुख रुप से उप जिलाधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार, क्षेत्राधिकार अजय कुमार राय, कोतवाल हरपाल सिंह बालियान मौजूद रहे।