जलालाबाद: गांव चमरपुर कलाँ में गंगा एक्सप्रेसवे ने किसान की बैनामा से अधिक जमीन का किया अधिग्रहण, अतिरिक्त जमीन का मांगा मुआवजा
जलालाबाद क्षेत्र के गांव चमरपुर कलाँ निवासी रामदास पुत्र किनदर ने उप जिलाधिकारी रविंद्र को बताया कि चमरपुर कला की गाटा संख्या 395 का रकबा साढ़े छह बीघा है। जिसका गंगा एक्सप्रेसवे के यूपीड़ा ने तीन बीघा 2 डिसमिल का बैनामा कराया। परंतु गंगा एक्सप्रेसवे ने साढ़े चार बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया जो किसान के साथ अन्याय है।