जलालाबाद: गांव दुमकापुर में मूंगफली की फसल उजाड़ने की खेत मालिक ने दी धमकी, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
जलालाबाद क्षेत्र के गांव दुमकापुर निवासी सुरजीत पुत्र सुरेंद्र पाल ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने प्रशांत व फूलचंद से 12 बीघा जमीन ₹72,000 में एक साल के लिए ठेके पर ली थी। उसने इस समय मूंगफली की फसल बोई हुई है। अब खेत मालिक ने अपने खेत की मिट्टी गंगा एक्सप्रेस वे को बेच दी है जिस कारण उसकी मूंगफली की फसल नष्ट हो जाएगी।