जलालाबाद: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जलालाबाद नगर व क्षेत्र के मंदिरों में उमड़ी पूजा-पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़
नगर जलालाबाद सब्जी मंडी स्थित दुर्गा मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में आज नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा-पाठ के लिए व्रत धारी महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही उपवास रखने वाले श्रद्धालु पूजा-पाठ कर रहे हैं। मंदिरों में माता रानी का जयकारा लग रहा है। इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हुआ है।