जलालाबाद: तहसील सभागार जलालाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एसडीएम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग
जलालाबाद तहसील सभागार में मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट संग बैठक की। इस दौरान विस्तृत रूप से चुनाव से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बूथों पर जाकर उपलब्ध व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।