जलालाबाद: उदरापुर भट्टे पर काम करने वाला मजदूर लापता, पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद में गांव भगवानपुर इलाका जिहि थाना भुता निवासी दयाराम ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र योगेंद्र कुमार चार माह से ओम साई ब्रिक फील्ड ग्राम उदरापुर में मजदूरी कर रहा है। वहां पर वह अपने परिवार सहित रहता है और 5 अप्रैल से उसका पुत्र लापता है। हर जगह तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला है।