हथुआ: हथुआ-मीरगंज रोड पर 'वाशु हॉस्पिटल' का उद्घाटन, स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
हथुआ-मीरगंज रोड स्थित मठिया के समीप रविवार दोपहर करीब 2 बजे नए वाशु हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन कुचायकोट विधायक अमरेंद्र पाण्डेय द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अस्पताल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेंगी।