कोईलवर: सकड़ी गांव की बेटी अंशु कुमारी ने मैट्रिक में 94.6% अंक से लहराया परचम, बढ़ाया मान
कोईलवर प्रखंड के सकड़ी गांव की बेटी अंशु कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 473 अंक (94.6%) हासिल कर गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। वह सकड़ी निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ भिखारी यादव की पुत्री हैं। पिता धर्मेंद्र कुमार ने शनिवार की दोपहर 3:30 बजे बताया कि अंशु ने गांव में रहकर ही कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की।