हरिद्वार: पुलिस ने इब्राहिमपुर अलीपुर मार्ग से गोकशी के लिए गोवंश ले जा रहे राहुल को दबोचा, दो आरोपी फरार, जिंदा गोवंश बरामद
हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल है जो कनखल के किशनपुर का रहने वाला है। आरोपी छोटे लोडर वाहन में गोवंश को लादकर गोकशी के लिए ले जा रहा है। जिसके कब्जे एक जिंदा गोवंश और गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए। छापेमारी की भनक लगते ही दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।