हरिद्वार: धनपुरा और घिस्सुपुरा में बिना अनुमति मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस, वीडियो वायरल, बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की
धनपुरा और घिस्सुपुरा में मुस्लिम समाज ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार रात 10 बजे करीब का है। बजरंग दल के अनुसार काशीपुर की घटना की पुनरावृत्ति ना हो लिहाजा पुलिस को तत्काल मुकदमे दर्ज करने चाहिए। पथरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।