शिवपुरी नगर: गयाजु की यात्रा से लौट रहे सुनाज़ के युवक के 54 हजार रुपए चोरी, साथी पर लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
सुनाज में रहने वाले वीरेन्द्र कुमार भार्गव पुत्र रमेश कुमार भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पप्पू आदिवासी के साथ गयाजू की यात्रा करने गया था। यात्रा करने के बाद लौटते समय वह झांसी के पास नदी में फ्रेश होने के लिए गया हुआ था तो उसने अपनी पेंट की जेब से 54,000/- रूपये निकालकर अपने बैंग मे रख दिए जिनको साथी पप्पू ने चुरा लिए, जिसकी शिकायत SP से की है।