शिवपुरी नगर: मितौजीखुर्द स्थित विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक का तबादला रुकवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र
शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मितौजीखुर्द के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक का ट्रांसफर रुकवाने की गुहार लगाने बच्चे एवं ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां उन्होंने हमारी मांग पूरी करो के नारे भी लगाए इसके साथ ही शिक्षक श्रवण कुमार बाथम का ट्रांसफर रुकवाने की भी मांग की.