शिवपुरी नगर: किरौली में एक ही परिवार के 9 लोगों के साथ गांव के दबंगों ने की मारपीट, न्याय के लिए एसपी ऑफिस के बाहर डला घायल परिवार
किरौली में रहने वाले रंजीत रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पुराना विवाद गांव के ही कुछ लोगों से चल रहा था, जहां दबंगों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिससे उसके परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी शिकायत उन्होने थाने पर की पर पुलिस द्वारा उनकी क्रॉस एफआईआर कर दी गई, और उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई, जिसको लेकर आज सभी घायल एसपी के पास पहुंचे।