दादरी: सेक्टर-10 में आपसी विवाद में दबंगों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-10 में दबंगों द्वारा आपसी विवाद में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मारपीट करते हुए दबंगों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।