दादरी: नोएडा के सोरखा गांव में अवैध रूप से हो रहा है भूजल का दोहन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सोरखा गांव में अवैध रूप से भूजल का दोहन करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध रूप से हो रहे भूजल का दोहन होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।