दादरी: ईकोटेक-12 में ग्रेप-4 के नियमों की अवहेलना कर फैक्ट्रियों द्वारा किया जा रहा है प्रदूषण, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-12 में ग्रेप-4 के नियमों की अवहेलना कर फैक्ट्रियों द्वारा जमकर प्रदूषण करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं प्रदूषण करते हुए फैक्ट्रियों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने नोएडा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।