फर्रुखाबाद: गांव नवीगंज में छत पर तेहरवीं की दावत में खाना परोसते समय युवक छत से गिरा, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
जनपद मैनपुरी बेवर के गांव नवीगंज निवासी 19 वर्षीय गुलशन पुत्र राजकिशोर को सोमवार जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।घायल के चाचा धनीराम ने बताया कि गांव में बुजुर्ग दादी का देहांत हो गया था।इसके उपरांत रविवार को तेहरवीं का कार्यक्रम किया गया रात में छत पर दावत चल रही थी।जहां गुलशन लोगों को खाना परोस रहा था।छत से गुलशन का पैर फिसल गया।गिरकर घायल हो गया।