कोंडागांव: कोंडागांव नगर में साहू समाज की शोभायात्रा को देखकर विदेशी सैलानी हुए मंत्रमुग्ध, भारतीय धार्मिक संस्कृति की सराहना की
आज मंगलवार शाम 5 बजे कोंडागांव नगर में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान ज्योति पेट्रोल पंप के पास शोभायात्रा को देख जगदलपुर की ओर रायपुर की ओर जा रहे विदेशी सैलानियों ने इस शोभा यात्रा का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं इस धार्मिक आयोजन का उन्होंने तस्वीरें अपनी कैमरों में कैद कर ली।