राहतगढ़: मड़ा मोजा स्थित नाले पर भैंस पर कुल्हाड़ी की मूठ से हमला, भैंस घायल
वार्ड क्रमांक 10 निवासी रुस्तम मुकेरी की कृषि भूमि मौजा मढ़ा में स्थित है, जहां वह खेती-किसानी करते हैं। फरियादी के मुताबिक, 21 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे उनकी भैंस नाले पर पानी पीने गई थी। इसी दौरान भागोनी पटेल नामक किसान ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी की मूठ से भैंस की कमर पर कई वार कर दिए।