दारू: गोमिया में दारू के पिपचो गांव के पेंटर की निर्मम हत्या, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
दारू के पिपचो गांव के पेंटर की गोमिया में निर्मम हत्या, शव का गांव पहुंचते ही मचा कोहराम। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो निवासी मोहम्मद मोमिन (55 वर्ष) की बोकारो के गोमिया में अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार को जैसे ही मृतक का शव उनके पैतृक गांव पिपचो पहुंचा, इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया।