➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान: शासकीय स्कूलों को डेस्क-बेंच किए भेंट
जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहभागिता से स्कूलों में डेस्क-बेंच, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, ई लर्निंग टूल्स, क्रियाशील शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में जितेंद्र सुनारे द्वारा ईपीईएस एमएस पांढरा को 10 सेट डेस्क-बेंच तथा सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी द्वारा पीएस भेड़ीढाना को 20 सेट डेक्स बेंच भेंट किए। इसी प्रकार खनिज विभाग से मनोज त्यागी द्वारा एमएस कोलगांव को 20 डेस्क-बेंच, पीडब्ल्यूडी विभाग के अखिलेश कवड़े द्वारा पीएस कल्याणपुर को 20 सेट डेस्क- बेंच भेंट किये। इसके अलावा एकीकृत शा.मा.शाला बडोरा के छात्र-छात्राओं को श्री गजेन्द्र पवार द्वारा कम्बल व स्कूल बेग वितरित किए गए। प्राथमिक शाला, आश्रम शाला मोरूढाना को श्री जगदीश जीतपूरे, श्री सुभाष धुर्वे, श्री तुलसीराम धुर्वे, अमरलाल मोरोंपे, श्री बापू राव, श्री धनराज उईके के द्वारा 1-1 टेबल बेंच भेंट की गई।
जिला प्रशासन ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहभागिता निभाएं।
सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। सभी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर ‘शिक्षा संजीवनी’को जनअभियान बनाने का आह्वान किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul