अमरिया: सरदारनगर के क्रिकेट मैदान पर दबदबा, हर्रायपुर को 99 रन पर समेटा
अमरिया कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया। सरदारनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर्रायपुर को 39 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदारनगर ने 14 ओवर में 138 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर्रायपुर की टीम 12 ओवर 4 गेंद में 99 रन पर ऑलआउट हो गई।