नरवल तहसील में समाधान दिवस शनिवार 12बजे आयोजन हुआ।समाधान दिवस के दौरान, छतमरा निवासी सूर्य प्रकाश कुशवाहा ने एसडीएम के पेशकार पर आदेश की नकल न देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खेद व्यक्त किया। उन्होंने एसडीएम नरवल के पेशकार अनुज त्रिपाठी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।