नदबई में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश पर्व नदबई के गुरुद्वारा नानक दरबार में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे को फूलों और लाइटों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।