फिरोज़ाबाद: नगला भाऊ स्थित चूड़ी प्लांट में आपसी कहासूनी के दौरान दो लोगों ने एक मजदूर पर चूड़ी के बेलन से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थिति विहारी जी चूड़ी प्लांट में विनोद नामक नामजद दो मजदूरों नें चूड़ी के बेलन सें हमला कर मारपीट की है। विनोद के सिर में चोट आयी है। घटना के पीछे पहले चूड़ी का ठेला भरने को लेकर गाली गलौज ऒर कहासूनी को लेकर बताई जा रही है। पीड़ित नें केस दर्ज करा दिया है।पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।