फिरोज़ाबाद: मटसेना थाने में एसएसपी का औचक निरीक्षण, लापरवाह दो पुलिसकर्मी हुए लाइनहाजिर, मचा हड़कंप
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मंगलवार 12 बजे को थाना मटसेना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस आदि की गहन समीक्षा की गई। लापरवाही मिलने पर प्रार्थना पत्रों की जांच में शिथिलता बरतने वाले उपनिरीक्षक श्रीनिवास व डाक कार्य में चूक करने पर हेड कांस्टेबल किशनवीर सिंह को लाइनहाजिर कर सख्त संदेश दिया गया।