फिरोज़ाबाद: सोफीपुर गोपाल वन में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, विधायक मनीष असीजा रहे मुख्य अतिथि
सोफीपुर स्थित टीले वाले हनुमान जी मंदिर के निकट गौशाला के पास गोपाल वन में मंगलवार दोपहर दो बजे क़रीबन कवन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष असीजा उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।