हुज़ूर: भोपाल का कुख्यात बदमाश शोएब उर्फ अन्ना अड़ीबाजी के मामले में फरार
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2025 भोपाल के कुख्यात अपराधी शोएब उर्फ अन्ना पर थाना टीला जमालपुरा पुलिस ने अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने एक युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपए की मांग की। शोएब पर पहले से कोहेफिजा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है|