हुज़ूर: भोपाल: एमपी नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2025 भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महिला की शादी तीन महीने पहले आमिर खान से हुई थी और वह दो माह की गर्भवती थी। खुदकुशी से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद की वजह पति के छोटे भाई और उसकी भतीजी के बीच इंस्टाग्राम पर हो रही चैटिंग को लेकर था|