सागर नगर: ग्राम झागरी निवासी महिला ने पड़ोसी पर गाली-गलौज कर मारपीट करने व धमकी देने का लगाया आरोप, SP ऑफिस में दिया आवेदन
बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झागरी निवासी महिला विमलेश खंगार पति बलवंत खंगार उम्र 40 ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मेरे पड़ोस में रहने वाला बब्बू पटेल आए दिन गाली गलौज करता है। 1 माह से परेशान कर रहा है। 5 जून को जब मेरे पति घर पर नहीं थे तो उसने मेरे घर पर पत्थर फेंके जाति सूचक गालियां दी मारपीट की।