सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से ATM बदलकर ₹54000 की हुई धोखाधड़ी, मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र मे एक स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग पेंशनर के साथ एटीएम बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 54 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आने पर वारदात का पता चला। पीड़ित अख्तर उल्लाह खान की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।