भीलवाड़ा: लम्हे रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग ने किया छापा, भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद, रेस्टोरेंट में शराब पीते मिले लोग
भीलवाड़ा। शहर में अवैध रूप से शराब परोसने और उसका संग्रहण करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शहर के सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास स्थित 'लम्हे रेस्टोरेंट' पर आबकारी विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने एक आरोपी को गिरफ़्तार किया।