डॉ. राजेश कश्यप ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
भाजपा नेता एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की देवभूमि और सोलन की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। डॉ. कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मां शूलिनी से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
#NarendraModi #PMModi #HappyBirthdayPMModi #RajeshKashyap #Solan #HimachalPradesh #BJP #सोलन #नरेंद्रमोदी #प्रधानमंत्री #राजेशकश्यप #हिमाचलप्रदेश #चंबाएक्सप्रेस
Chamba, Chamba | Sep 17, 2026