हज़ारीबाग: हजारीबाग: मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्लेसमेंट ड्राइव और टूलकिट वितरण
हजारीबाग स्थित एआईसेक्ट यूनिवर्सिटी में JSDMS की देखरेख में प्लेसमेंट ड्राइव और टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 305 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में स्वरोजगार के लिए 10 अभ्यर्थियों को टूलकिट, 65 को ऑफर लेटर और 90 को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान कई कंपनियों और बैंक प्रतिनिधियों ने युवाओं को रोजगार व लोन योजनाओं की जानकारी दी।