Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image

लेखापाल मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सोनवरसा पंचायत में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा के रंग में रंगा गांव स्कूली बच्चे एवं जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक पदाधिकारीयों का रहा अहम योगदान शिवहर --- तरियानी प्रखण्ड के सोनवरसा पंचायत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लेखापाल मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. यात्रा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से हुई जिसमें देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। सोनबरसा में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रसाद, ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार, कार्यक्रम प्रभारी लेखापाल मुकेश कुमार, राजकिय मध्य विद्यालय बंसीपचरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार,विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बच्चों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आम लोगों को हर घर पर तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर लेखापाल मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जगाने का एक सराहनीय प्रयास है। लेखापाल मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज गुरुवार को तरियानी प्रखंड के सोनवरसा पंचायत में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है. भारतवर्ष लाइव संवाददाता मो० दानिस ख़ान

Tariani Chowk, Sheohar | Aug 13, 2026

MORE NEWS