हंडिया तहसील अंतर्गत सैदाबाद विकासखंड परिसर में बुधवार लगभग 01 बजे टेंडर फॉर्म को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोग ब्लॉक परिसर पहुंचकर हंगामा करने लगे और मौजूद लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि कुछ लोग आए दिन टेंडर को लेकर विवाद कर कर्मचारियों को धमकाते हैं।