गोवर्धन: गोवर्धन के फलाहारी महाराज ने MP के CM को पत्र लिखा, भोजशाला परिसर में मूर्तियों को खंडित करने पर रासुका की कार्रवाई की मांग
ब्रज प्रसिद्ध संत फलाहारी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर धार की भोजशाला देवी मंदिर की स्थिति पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। पत्र में फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि भोजशाला परिसर में ऐतिहासिक मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है और वहां बने पवित्र हवन कुंड का भी अपमान किया गया है।