सूरजपुर: सूरजपुर में कुपोषित बच्चों की स्थिति पर विशेष नजर रखने की बात कही कलेक्टर जमील ने
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने और संचालन में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की नियमित एवं गहन निगरानी कर उनके पोषण स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा।