Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

राज्यपाल शुक्ल बोले—चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित रखना एक कानूनी विषय कैबिनेट बैठक में सीबीएसई गाइडलाइन को मंजूरी संभ...

Chamba, Chamba | Jan 18, 2026

MORE NEWS

भाजपा नेता जय सिंह ने फिर सरकार को घेरा, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा, 11 जून 2026।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कम छात्र संख्या वाले सरकारी विद्यालयों के विलय के निर्णय को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। भाजपा नेता जय सिंह ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है और सरकार शिक्षा क्षेत्र की मूल समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।
जय सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद लंबे समय से नहीं भरे जा रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कम छात्र संख्या का हवाला देकर विद्यालयों का विलय किया जा रहा है, जबकि सरकार को पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए थे।
उन्होंने कहा कि हाल ही में विद्यालय शिक्षा विभाग ने उन सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को निकटवर्ती स्कूलों में विलय करने का निर्णय लिया है, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या दस या उससे कम है। 
जिला चंबा के कई विद्यालय भी इस सूची में शामिल हैं।
जय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होते, बल्कि सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ऐसे में विद्यालयों के बंद होने या विलय होने से दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
भाजपा नेता ने सरकार से मांग की कि विद्यालयों के विलय से पहले स्थानीय लोगों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की राय को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पद भरने, आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा के अधिकार और ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन सरकारी विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों में विलय करने का आदेश जारी किया है, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या पांच या उससे कम है। इस निर्णय को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। 
#JaySingh #BJP #EducationSystem #SchoolMerger #ChambaNews #HimachalPradesh #EducationDepartment #GovernmentSchools #HimachalNews #PangiLiveNews

भाजपा नेता जय सिंह ने फिर सरकार को घेरा, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 11 जून 2026। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कम छात्र संख्या वाले सरकारी विद्यालयों के विलय के निर्णय को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। भाजपा नेता जय सिंह ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है और सरकार शिक्षा क्षेत्र की मूल समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। जय सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद लंबे समय से नहीं भरे जा रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कम छात्र संख्या का हवाला देकर विद्यालयों का विलय किया जा रहा है, जबकि सरकार को पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में विद्यालय शिक्षा विभाग ने उन सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को निकटवर्ती स्कूलों में विलय करने का निर्णय लिया है, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या दस या उससे कम है। जिला चंबा के कई विद्यालय भी इस सूची में शामिल हैं। जय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होते, बल्कि सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ऐसे में विद्यालयों के बंद होने या विलय होने से दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है। भाजपा नेता ने सरकार से मांग की कि विद्यालयों के विलय से पहले स्थानीय लोगों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की राय को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पद भरने, आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा के अधिकार और ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन सरकारी विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों में विलय करने का आदेश जारी किया है, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या पांच या उससे कम है। इस निर्णय को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। #JaySingh #BJP #EducationSystem #SchoolMerger #ChambaNews #HimachalPradesh #EducationDepartment #GovernmentSchools #HimachalNews #PangiLiveNews

Chamba, Chamba | Jun 11, 2026

दुखद घटना: चंबा के झुम्मार में कस्से वाली माता मंदिर में लगी आग, मूर्तियों को पहुंचा नुकसान

चंबा। झुम्मार स्थित कस्से वाली माता मंदिर में अचानक आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने से मंदिर में विराजमान कई मूर्तियों को नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।
मंदिर में हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में चिंता और दुख का माहौल है। 🙏
#चंबा #मंदिर_में_आग #दुखद_घटना #हिमाचलप्रदेश #BreakingNews

दुखद घटना: चंबा के झुम्मार में कस्से वाली माता मंदिर में लगी आग, मूर्तियों को पहुंचा नुकसान चंबा। झुम्मार स्थित कस्से वाली माता मंदिर में अचानक आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने से मंदिर में विराजमान कई मूर्तियों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। मंदिर में हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में चिंता और दुख का माहौल है। 🙏 #चंबा #मंदिर_में_आग #दुखद_घटना #हिमाचलप्रदेश #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jun 11, 2026

जय मां कसे बाली 🙏🙏🙏
कसे बाली माता के मन्दिर में आग लगने से मूर्तिया जली। यह आग कैसी लगी, जाँच के बाद ही पता चल पायेगा ❣️❣️🙏🙏🙏
जय मां भवानी

जय मां कसे बाली 🙏🙏🙏 कसे बाली माता के मन्दिर में आग लगने से मूर्तिया जली। यह आग कैसी लगी, जाँच के बाद ही पता चल पायेगा ❣️❣️🙏🙏🙏 जय मां भवानी

Chamba, Chamba | Jun 11, 2026

डिजिटल हिमाचल की दिशा में पांगी घाटी से प्रेरणादायक पहल

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
पांगी, चम्बा 11 जून 
जिला चम्बा के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी के शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। विद्यालय के अध्यापक सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को आभासी माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पूर्व उप शिक्षा निदेशक बलवीर सिंह (सेवानिवृत्त) से जोड़कर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
लगभग 40 मिनट तक चले इस डिजिटल संवाद में श्री बलवीर सिंह ने प्रत्येक छात्र-छात्रा से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया तथा पहाड़ों, सामान्य ज्ञान और हिन्दी-अंग्रेजी पठन-पाठन से संबंधित प्रश्न पूछे। संवाद के दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि "पुस्तकें ज्ञान देती हैं, पर प्रकृति संस्कार देती है।"
उन्होंने पांगी घाटी की जैव विविधता, वन संरक्षण, जल स्रोतों और पर्यावरण संतुलन से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों से चर्चा की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पांगी की प्राकृतिक धरोहर, देवदार एवं भोजपत्र के वनों, हिमालयी जड़ी-बूटियों तथा स्थानीय जल स्रोतों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
पूर्व उप शिक्षा निदेशक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "आप पांगी की धरती से ही देश के बड़े अधिकारी बनेंगे। स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति प्रेम को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाइए।"
संवाद के अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से "भारत माता की जय" और "जय हिमाचल" के उद्घोष लगाए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने श्री बलवीर सिंह का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें विद्यालय आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
यह पहल दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अनुभवी शिक्षाविदों से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रेरणा प्रदान की जा सकती है। डिजिटल हिमाचल के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक अनुकरणीय प्रयास है। :::
Pangi Administration DC Chamba 
#DigitalHimachal #PangiValley #Education #Chamba #BalveerSingh #SurenderSharma #GovernmentSchoolKulal #DigitalLearning #HimachalPradesh

डिजिटल हिमाचल की दिशा में पांगी घाटी से प्रेरणादायक पहल सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News पांगी, चम्बा 11 जून जिला चम्बा के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी के शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। विद्यालय के अध्यापक सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को आभासी माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पूर्व उप शिक्षा निदेशक बलवीर सिंह (सेवानिवृत्त) से जोड़कर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। लगभग 40 मिनट तक चले इस डिजिटल संवाद में श्री बलवीर सिंह ने प्रत्येक छात्र-छात्रा से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया तथा पहाड़ों, सामान्य ज्ञान और हिन्दी-अंग्रेजी पठन-पाठन से संबंधित प्रश्न पूछे। संवाद के दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि "पुस्तकें ज्ञान देती हैं, पर प्रकृति संस्कार देती है।" उन्होंने पांगी घाटी की जैव विविधता, वन संरक्षण, जल स्रोतों और पर्यावरण संतुलन से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों से चर्चा की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पांगी की प्राकृतिक धरोहर, देवदार एवं भोजपत्र के वनों, हिमालयी जड़ी-बूटियों तथा स्थानीय जल स्रोतों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। पूर्व उप शिक्षा निदेशक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "आप पांगी की धरती से ही देश के बड़े अधिकारी बनेंगे। स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति प्रेम को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाइए।" संवाद के अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से "भारत माता की जय" और "जय हिमाचल" के उद्घोष लगाए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने श्री बलवीर सिंह का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें विद्यालय आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। यह पहल दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अनुभवी शिक्षाविदों से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रेरणा प्रदान की जा सकती है। डिजिटल हिमाचल के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक अनुकरणीय प्रयास है। ::: Pangi Administration DC Chamba #DigitalHimachal #PangiValley #Education #Chamba #BalveerSingh #SurenderSharma #GovernmentSchoolKulal #DigitalLearning #HimachalPradesh

Chamba, Chamba | Jun 11, 2026

उप मंडी तीसा का शुभारंभ, किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा, 11 जून 2026।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से उप मंडी तीसा का उद्घाटन किया। लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस उप मंडी में 6 दुकानों तथा एक कोल्ड स्टोर का निर्माण किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों और बागवानों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर वर्चुअली संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने तीसा क्षेत्र के किसानों एवं बागवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीसा उपमंडल फूलों, फलों तथा गैर-मौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि उप मंडी के शुरू होने से किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी तथा उन्हें अपने उत्पादों के उचित मूल्य मिल सकेंगे।
कार्यक्रम में ललित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के हित में लगातार सार्थक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक मक्की, गेहूं, जौं और हल्दी के लिए समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दिलदार अली भट , यशवंत खन्ना , निर्मला भूटानी , भूपेंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से किसान, बागवान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उप मंडी तीसा का शुभारंभ, किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 11 जून 2026। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से उप मंडी तीसा का उद्घाटन किया। लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस उप मंडी में 6 दुकानों तथा एक कोल्ड स्टोर का निर्माण किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों और बागवानों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर वर्चुअली संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने तीसा क्षेत्र के किसानों एवं बागवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीसा उपमंडल फूलों, फलों तथा गैर-मौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि उप मंडी के शुरू होने से किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी तथा उन्हें अपने उत्पादों के उचित मूल्य मिल सकेंगे। कार्यक्रम में ललित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के हित में लगातार सार्थक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक मक्की, गेहूं, जौं और हल्दी के लिए समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिलदार अली भट , यशवंत खन्ना , निर्मला भूटानी , भूपेंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से किसान, बागवान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Jun 11, 2026