बड़ीसादड़ी। महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बोहेड़ा में चल रहे समाज सेवा शिविर के 14वें दिन परिसर के बाहर साफ-सफाई और सौंदर्याकरण कार्य हुआ। शिविर प्रभारी विनोद मेघवाल के निर्देशन में छात्रों ने श्रमदान कर कूड़ा, सूखी पत्तियां और घास-फूस हटाया। आवश्यक स्थानों पर कूड़ेदान लगाए गए।