कोरबा: कोरबा में शिक्षक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, बिलासपुर एसीबी की कार्रवाई
Korba, Korba | Jul 17, 2025 कोरबा में गुरुवार की दोपहर 12 बजे एसीबी बिलासपुर ने एक शिक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। माध्यमिक शाला बेला में पदस्थ शिक्षक विनोद कुमार सांडे को शिकायतकर्ता के घर से 2 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया।दरअसल, रामायण पटेल प्राथमिक शाला बालको केसला के प्रधान पाठक हैं। उनकी पत्नी उसी स्कूल में शिक्षक है।