चित्रकूट के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमहाई गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी,
अनियंत्रित कार बाइक को ठोकर मारने के बाद सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई,
इस भीषण हादसे में दो बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,
गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक सत्यनारायण साकेत निवासी लौलाक्ष को इलाज के लिए सतना रेफर किया गया,
सतना जिला अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान गंभीर घायल सत्यनारायण ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा तीन हो गया,
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार मौके पर ही खड़ी है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,
दो मृतको की पहचान अभी तक नही हो पाई है।