सीकर: कल्याण सर्किल पर एसएफआई ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन
Sikar, Sikar | Jul 5, 2024 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को खत्म करने और नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में सीकर में एसएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया। ढाका भवन से कल्याण सर्किल तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद कल्याण सर्किल पर पुतला फूंका। छात्र संगठन एसएफआई मांग करता है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे और छात्रों के साथ न्याय करें।