सीकर: सबलपुरा इलाके में गंदे पानी के डैम का पानी घरों में घुसने से हुआ जल भराव लोग हुए परेशान
Sikar, Sikar | Jul 4, 2024 सीकर शहर के सबलपुरा इलाके में गंदे पानी के डैम का पानी आज घरों में घुसने के कारण पूरे इलाके में जल भराव हो गया ।जानकारी के अनुसार डैम की दीवार टूटने से घरों में गंदा पानी घुस गया जिससे वहां रहने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया। घरों में गंदा पानी भरने के बाद आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद से डैम की दीवार को जल्द सही करवाए जाने की मांग की है।