सीकर: महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला हुआ दर्ज पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Sikar, Sikar | Jul 4, 2024 महिला थाने में आज दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने मामला दर्ज कराया कि उसका विवाह रैवास के रहने वाले शाहरुख के साथ 2022 में हुआ था। विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया तथा बाद में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।